|
आo निo बोo संक्षेप में
|
आo निo बोo संक्षेप में
प्रस्तावना
भारतीय आयुध निर्माणियाँ एक भव्य औद्योगिक संरचना हैं जो रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत कार्य करती हैं। भारतीय आयुध निर्माणियाँ जिसका मुख्यालय कोलकाता में है , वह 41 निर्माणियों , 9 प्रशिक्षण संस्थान , 3 क्षेत्रीय विपणन केन्द्र ओर 4 क्षेत्रीय संरक्षा नियंत्रणालयों का समूह है।
आज आयुध निर्माणी बोर्ड भारतवर्ष में फैली 41 निर्माणियों के साथ प्रदान करता है :-
भौगोलिक विस्तार
भारतवर्ष मे 41 आयुध निर्माणियाँ 24 विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर स्थित हैं। हमारी निर्माणियाँ एवं मुख्यालय विभिन्न स्थानों में कहाँ पर स्थित हैं , उन्हें मानचित्र में देख सकते हैं।
हमारे उत्पाद की श्रेणी
आयुध निर्माणियों में उत्पादित सामग्री काफी परिष्कृत एवं जटिल प्रकृति की हैं। उत्पादों की श्रेणियाँ सामान्यत: आश्चर्यजनक है , जैसा कि निम्नलिखित सूची से स्पष्ट है। हमारे उत्पाद किसी भी सशस्त्र सेना के बृहत् एवं सर्वांगपूर्ण आवश्यकता की पूर्ति करते हैं।
विवरण हेतु उत्पाद को देखें।
प्रौद्योगिकी
हमारे उत्पाद संचालन में सुरक्षित , विश्वसनीय एवं सही प्रयोग के समय प्रतिकूल परिस्थितियों मे विषम जलवायु में भी समान क्षमता के साथ सुरक्षित रहेंगे। संयंत्र और प्रौद्योगिकियों का चुनाव इस तरह किया गया है कि उच्च श्रेणी की गुणता और अत्याधुनिक सी एन सी प्रौद्योगिकी का मिश्रण है। उत्पाद प्रक्रिया , अभियांत्रिकी के बड़े भाग - मेकेनिकल , इलैक्ट्रानिकल , मेटालर्जीकल , रासायनिक , टेक्सटाईल , ऑपटिक्स और इलेक्ट्रानिक्स को शामिल करती हैं।
यह हमारा प्रयत्न है कि हम विश्व स्तर के उत्पादों का निर्माण सुरक्षा पहलुओं , उत्पादों एवं प्रक्रियाओं से बिना समझौता किए करें। सुरक्षा मानकों के पालन को उच्च प्राथमिकता दी जाती है एवं सुरक्षा के सिध्दांत और आपदा प्रबंधक योजना संगठन में चालू है।
ग्राहक
भारतीय आयुध निर्माणियों के चुनिंदा ग्राहक भारतीय सशस्त्र सेनाएं हैं। सशस्त्र सेनाओं को आयुध की आपूर्ति के अतिरिक्त , आयुध निर्माणियाँ अन्य दूसरे उपभोक्ताओं की मांगों को भी पूरा करती हैं जैसे गोला बारूद , वस्त्र , बुलेट प्रुफ वाहन और सुरंग प्रतिरोधी वाहन की आपूर्ति इत्यादि। निर्यात के आयतन में वृध्दि एवं इसके कार्य विस्तार में फैलाव आयुध निर्माणियों का प्रमुख उद्देश्य रहता है।
अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया यहाँ सम्पर्क करें : ग्राहक.
|
Adoption of Integrity Pact in Ordnance Factories Organization More...
|