इंजिन निर्माणी में निम्नलिखित इंजिनों का विनिर्माण तथा ओवरहालिंग किया जाता है …
1. वी92एस2 हाईपॉवर डीज़ल इंजिन – 1000 एच पी जोकि टी-90 युद्ध टैंकों में फिट किए जाते हैं।
2. वी 46-6 हाईपॉवर डीज़ल इंजिन – 780 एच पी जोकि टी-72 मुख्य युद्ध टैंकों में फिट किए जाते हैं।
3. यूटीडी-20 डीज़ल इंजिन – 300 एच पी जोकि बीएमपी कार्मिक वाहनों में फिट किए जाते हैं ।
4. देश के विभिन्न सीमाओं को भेजे गए टैंकों की स्थिति को युद्ध करने लायक बनाने तथा एतद्वारा देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंजिन निर्माणी डीज़ल इंजिनों की आपूर्ति के अतिरिक्त सेना (सीएएफवीडी), भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना तथा अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को इंजिन की पुर्जों की आपूर्ति करती है ।
5. इंजिन निर्माणी भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना तथा सीवीआरडीई को इंजिन पुर्जों के अतिरिक्त वी 46-6 इंजिन तथा यूटीडी-20 इंजिनों की आपूर्ति करती है ।



